धनतेरस कब है ? जाने सही तारीख और समय

धनतेरस कब है धनतेरस का त्योहार दिवाली के पहले हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है तो इस साल धनतेरस का त्योहार किस दिन मानना है सभी को कन्फ्यूजन है | तो चलिए कन्फ्यूजन दूर करते है |

कुछ लोग कह रहे है कि 22 अक्टूबर को मनाया जायेगा और कुछ लोग कह रहे है कि 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा | आखिर ( dhanteras kab hai ) दीपावली पंच दिवसीय महापर्व है इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर को हो रही है धनतेरस भगवान धन्वन्तरी के जयंती के रूप में मनाया जाता है इस दिन सोने चांदी के गहने और धातु के बने वर्तन खरीदकर घर लाने के परम्परा है इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती है |

धनतेरस कब से कब तक है ?

कार्तिक के कृष्ण पक्ष की धन त्रयोदशी शनिवार को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर लगेगा जो कि 23 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगा |

धनतेरस पूजा करने का सही समय

ज्योतिषीयो के अनुसार धन्तेराज की पूजा पाठ 22 अक्टूबर को ही करना है क्योकि लक्ष्मी माता और कुबेर की पूजा त्रयोदशी काल में किया जाना चाहिए इस वर्ष महालक्ष्मी पूजा महूर्त 22 अक्टूबर दिन शनिवार है पूजा करने का शुभ समय शाम 7 बजे से 8 बजकर 16 मिनट तक है |

धनतेरस पर कब और क्या ख़रीदे ?

धनतेरस पर समान शनिवार और रविवार दोनों दिन खरीद सकते है त्रयोदशी शनिवार को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर लगेगा जो कि 23 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगा | इस टाइम के दौरान आपको खरीदारी करनी है लेकिन ध्यान रहे शनिवार को गाड़ी वाहन या लोहे की वस्तु बिल्कुल न ख़रीदे शनिवार के दिन लोहे की वस्तु खरीदना अशुभ होता है | बाकि चीजो कि खरीदारी कर सकते है |

धनतेरस की पूजा कैसे करें ?

धनतेरस की पूजा सभी लोग करते है अलग – अलग जगहों पर अलग -अलग तरीको से किया जाता है बस थोडा सा अंतर होता है | धनतेरस के दिन सूर्य भगवान के उदय होने से पहले स्नान कर लेना चाहिए पूजा करने की विधि अपने पंडित से पूछ लेना चाहिए |

Leave a Comment